नशे में धुत महिला वकील को घर ले गया पार्टी में मिला युवक, किया रेप
मुंबई। मुंबई में पुलिस ने 27 साल के एक युवक को 25 साल की वकील के रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता आरोपी युवक से मालाबार हिल में आयोजित एक पार्टी में मिली थी। इस दौरान पार्टी में दोनों ने शराब पी थी। आरोप है कि युवक वकील को पार्टी के बाद अपने घर ले गया और नशे की हालत का फायदा उठाकर उसका रेप किया।
पार्टी में हुई थी मुलाकात
पीड़िता के मुताबिक, 22 नवंबर को मालाबार हिल में आयोजित पार्टी में उसने शराब पी ली थी। इसके बाद वह नशे में थी। संकेत देशमुख नाम का युवक इसी का फायदा उठाकर जबरदस्ती उसे अपने घर ले गया। यहां उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया।
नौकरी की तलाश में मुंबई आया था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी संकेत पुणे का रहने वाला है और नौकरी की तलाश में मुंबई आया था। उसे मालाबार हिल में आयोजित एक पार्टी में बुलाया गया था। पार्टी में ही उसकी मुलाकाल महिला वकील से हुई थी।
पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
पार्टी में दोनों ने इस पार्टी में शराब पी, इसके बाद संकेत ने महिला को घर छोड़ने का ऑफर दिया। महिला ने शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा है कि वो नशे की हालत में थी इसलिए वो उसके साथ गई, लेकिन आरोपी उन्हें अपने घर ले गया और रेप किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।