मुंबई में कोलाबा के ऐतिहासिक मेट्रो हाउस में लगी भीषण आग
मुंबई के कोलाबा इलाके में रीगल सिनेमा के पास कमर्शियल बिल्डिंग मेट्रो हाउस में आग लगने की खबर है। आग इतनी भयावह है कि अब तक दमकी की 8 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। 15 दमकल वाहन और बुलाये गये हैं।

मुंबई पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार यह आग करीब साढ़े चार बजे लगी। जिस वक्त आग लगी उस वक्त वहां लोग मौजूद थे। यह आग इमारत की चौथी मंजिल पर लगी। इस इमारत में कुल पांच मंजिल हैं। चौथी पर आग लगने के बाद पांचवीं के कुछ हिस्से में भी आग फैल गई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
पढ़ें- मुंबई की खबरें
ताज़ा अपडेट के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन अब भी धुआं उठ रहा है। आग को पूरी तरह बुझने में समय लग सकता है। खास बात यह है कि फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने सूझबूझ के साथ लोगों को बाहर निकाल लिया।
कोलाबा बहुत व्यस्ततम इलाका है। आग लगने की वजह से आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक जाम पड़ गया है।
मेट्रो हाउस का संक्षिप्त इतिहास
जिस इमारत में आग लगी है उस मेट्रो हाउस को आपनके कई सारी फिल्मों में जरूर देखा होगा। मेट्रो हाउस का निर्माण 20वीं सदी के मध्य में किया गया था। उस वक्त इसका नाम अपोलो होटल रखाा गया था।
1932 में यह बिल्डिंग तब ज्यादा फेमस हुई, जब ईरानी पार्सियों ने यहां कैफे मोंडेगार खोला। इस कैफे के अंदर एक दीवार लाइफ इन मुंबई को दर्शाती थी, तो बाकी बेहतरीन डिजाइन से युक्त थीं। मेट्रो हाउस वह इमारत है, जहां मुंबई के किसी रेस्तरां में पहली बार ज्यूकबॉक्स (सिक्कों से संचालित किया जाने वाला संगीत यंत्र) रखा गया।












Click it and Unblock the Notifications