कांग्रेस ने अपना फॉर्मूला दिखाया लेकिन एनसीपी को न भाया!

मुंबई। इस बार के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का जब भी जिक्र आएगा यह तो तय है कि सत्ता की लालसा से भरा गठबंधन याद आएगा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कुछ दिन ही बचे हैं लेकिन अभी गठबंधन का विवाद ही खत्म होने पर नहीं आया है। शिवसेना भाजपा गठबंधन की उलझनों तो अभी दूर ही नहीं हुई थी कि राज्य का सत्ताधारी कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन में भी सीटों पर जंग छिड़ गई है।

prithviraj-cm

महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से बात की है। लेकिन यहां शरद पवार की एनसीपी भी अपने अड़ियल रुख पर आ गई है। कांग्रेस ने एनसीपी को 124 सीटों दे रही है लेकिन एनसीपी 130 सीटों पर चुनाव लड़ने पर अड़ी है। हाल यह है कि राज्य के मुख्यमंत्री ने खुद एनसीपी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात की है लेकिन अभी तक कोई रजामंदी नहीं बन पाई है।

मुख्यमंत्री की ओर से की गई बात का नतीजा न निकल पाने की वजह से कांग्रेस की ओर से गठबंधन को बचाने के लिए की जा रही सारी कोशिशें असफल होती नजर आ रही हैं।

संकेत हैं कि अब अगर बात नहीं बनी तो एनसीपी अकेले ही चुनाव में उतर सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले एनसीपी ने भी कहा था कि वह अकेले ही चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+