सीएम न बनाए जाने से खफा नारायण राणे अब इस्तीफा देकर ही माने, कांग्रेस ने तो उनकी नहीं मानी!

लेकिन राणे किसी बात को लेकर अड़े हुए हैं। अभी तक यह पूरी तरह साफ नहीं है कि राणे क्यों इतने खफा हो गए हैं कि एक ही झटके में इस्तीफा दे दिया। जबकि खबर यह भी है कि मुख्यमंत्री ने राणे का इस्तीफा अभी मंजूर नहीं किया है। अभी भी इस्तीफा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
भाजपा की जीत से प्रभावित
नारायण राणे के इस्तीफे के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं पहला कारण यह भी माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से राणे का आत्मविश्वास डगमगा गया है। राणे भाजपा की जीत से प्रभावित हो गए हैं। यह हालाकि अभी यह सिर्फ अपुष्ट खबर है।
मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं नारायण
खबर है कि नारायण राणे महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पद चाहते हैं। जबकि कांग्रेस में कई नेता इसके पक्ष में नहीं है। ऐसे में विधानसभा चुनाव भी नजदीक हैं और वह चाहते हैं कि इस चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री का दावेदार बनाया जाए। इसको लेकर राणे और कांग्रेस पार्टी में तनातनी चल रही है।
मीडिया में कर सकते हैं कुछ खुलासे
नारायण राणे तीन बजे मीडिया से मुखातिब होंगे। जानकारी के मुताबिक राणे जिन बातों को लेकर कांग्रेस पार्टी से नाराज हैं उनसे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण खुलासे वह कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications