संजय दत्त की पैरोल पर विवाद बढ़ा, पाटिल से दिए जांच के आदेश

महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि संजय दत्त को पैरोल किस आधार पर दी गई है। संजय दत्त को जेल से छुट्टी मिलने पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया।
दरअसल, संजय दत्त ने उनकी पत्नी मान्यता दत्त की तबीयत खराब होने की दलील पर एक महीने की छुट्टी दी गई है। इसी आधार पर उन्हें पैरोल मिला। जबकि मान्यता गुरुवार को दो-दो पार्टियों में नजर आईं थी।
संजय दत्त को पैरोल मिलने पर आरपीआई के कार्यकर्ताओं ने भी यरवडा जेल के बाहर प्रदर्शन किया। लोग सवाल कर रहे हैं कि संजय दत्त पर मेहरबानी क्यों। जेल के बाहर इकट्ठा हुए लोगों ने संजय दत्त मुर्दाबाद के नारे लगाए।












Click it and Unblock the Notifications