महाराष्ट्र- कोविड की पाबंदियों के बीच बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर आज बैठक करेंगी शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में हो रही लगातार वृद्धि के बाद जारी की गई नई पाबंदियों को ध्यान में रखते हुए राज्य में होने वाली बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री आज एक बैठक करेंगी।
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में हो रही लगातार वृद्धि के बाद जारी की गई नई पाबंदियों को ध्यान में रखते हुए राज्य में होने वाली बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री आज एक बैठक करेंगी। हालांकि राज्य में एसएससी और एचएससी बोर्ड की ऑफ लाइन परीक्षाओं के लिए राज्य शिक्षा विभाग ने तिथि जारी कर दी है, राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए विद्यार्थियों ने परीक्षा ऑफ लाइन कराने को लेकर विरोध जताया है।

इसको लेकर राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि एसएससी और एचएससी की थ्योरी की परीक्षाओं को ऑनलाइन कराना संभव नहीं है। मालूम हो कि एचएससी की थ्योरी आधारित परीक्षाएं 23 अप्रैल से शुरू होकर 21 मई तक चलेंगी, जबकि एसएससी की थ्योरी आधारित परीक्षाएं 29 अप्रैल से शुरू होकर 20 मई तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम से कराई जाएंगी।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार को केंद्र की चेतावनी- वीकेंड लॉकडाउन से नहीं कंट्रोल होगा कोरोना
Recommended Video
गौरतलब है कि राज्य में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़त मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। जरूरी कार्यों को छोड़कर राज्य में प्रत्येक शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। जबकि प्रत्येक दिन रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। 5 अप्रैल से यह व्यवस्था लागू हो गई है। इस दौरान सभी प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे जबकि सरकारी दफ्तरों को 50% क्षमता के साथ खोला जाएगा। जिन कार्यालयों में कोरोना वायरस को लेकर काम हो रहा है उन्हें पूरी क्षमता के साथ खोलने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा सारी दुकानें, मॉल, मार्केट, सिनेमा हॉल, सैलून आदि पूरी तरह बंद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications