Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार को केंद्र की चेतावनी- वीकेंड लॉकडाउन से नहीं कंट्रोल होगा कोरोना

महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार को केंद्र की चेतावनी- वीकेंड लॉकडाउन से नहीं कंट्रोल होगा कोरोना

नई दिल्ली: भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारत में एक दिन में कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 1,03,558 नए मामले सामने आने के बाद सरकार कोरोना वायरस को काबू में करने के लिए जुटी हुई है। भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है, उसके बाद पंबाज और छत्तीसगढ़ में भी कोरोना बढ़ रहे हैं। देश में वायरस से अभी तक कुल 1,65,101 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से अकेले से महाराष्ट्र में 55,878 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना के बेकाबू हालात को देखते हुए राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार ने महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन लगाने की घोषणा बीते रविवार को थी। महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन लगाने से पहले केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार को चेताया था कि वीकेंड लॉकडाउन से कोरोना के मामले कंट्रोल नहीं होने वाले हैं। केंद्र सरकार ने कहा था कि वीकेंड लॉकडाउन का असर बहुत ही सीमित पड़ता है।

Weekend lockdown

द इंडियन एक्सप्रेस ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के हवाले से लिखा है वीकेंड लॉकडाउन लगाने के फैसले पर महाराष्ट्र की सरकार ने चुप्पी इसलिए साधा हुआ था क्योंकि राज्य में 04 अप्रैल (रविवार) को वीकेंड लॉकडाउन लगने से लगभग दो सप्ताह पहले केंद्र ने महाराष्ट्र को स्पष्ट कर दिया था कि वीकेंड लॉकडाउन से कोरोना के चेन को काबू नहीं किया जा सकता है क्योंकि इसका सीमित प्रभाव पड़ता है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: देश में इन राज्यों में कोरोना का कहर, जानें पूरा अपडेट | वनइंडिया हिंदी

    वीकेंड लॉकडाउन लगाने की उच्च स्तरीय बैठक का हिस्सा रहे एक शीर्ष सरकारी सूत्र ने कहा है कि मुख्य सचिव और महाराष्ट्र को कैबिनेट सचिव की बैठक के दौरान सबसे ज्यादा वक्त मिल था। लेकिन इस बैठक के दौरान राज्य सरकार के किसी भी अधिकारी ने वीकेंड लॉकडाउन को लागू करने पर चर्चा नहीं की।

    15 मार्च 2021 को जब महाराष्ट्र में 16,620 कोरोना के मामले मिले थे, जो देश के दैनिक (हर दिन) नए मामलों के 63.21 प्रतिशत था। उसी वक्त केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मुख्य सचिव सीताराम कुंटे को लिखा था, जो राज्य को कोरोना रोकथाम की कार्रवाई करनी चाहिए ना कि लॉकडाउन लगाना चाहिए।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+