पृथ्वीराज चव्हाणः मौन रहने वाले मौनेंद्र हैं नरेंद्र मोदी

लोगों को गलती का अहसास हो रहा है
प्रधानमंत्री ने दावा किया कि मोदी सरकार से लोगों का मोहभंग हो चुका है। मुख्यमंत्री चव्हाण ने उत्तराखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तराखंड के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत इस बात की इशारा है कि लोगों को अपनी गलती का एहसास होने लगा है। चह्वाण ने कहा कि कांग्रेस जानती है कि मोदी ने गुजरात में हमेशा निरंकुश शासन चलाया था। अब यह सामने आ रहा है कि निरंकुश शासन चलाया जा रहा है।
सपनों को बेच रहे हैं
प्रधानमंत्री ने विदेश नीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक मुद्दों या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मुद्दों समान नागरिक संहिता, धारा 370 और राम मंदिर पर भी कभी कुछ नहीं कहा। वह आए और मात्र मोदी सरकार के लिए सपनों को बेचा। उन्होंने कहा कि विभिन्न मुद्दों को लेकर संप्रग सरकार के खिलाफ लोगों में नाराजगी थी। लेकिन यहां तो मोदी ने खुद को बेचकर वोट भुनाया है। उन्होंने कहा सरकार चाहे कुछ कहे लेकिन कांग्रेस व एनसीपी का मजबूत गठजोड़ महाराष्ट्र में है।












Click it and Unblock the Notifications