एक और चुनाव में लहराया भाजपा का परचम, जीतीं बंपर सीटें
भारतीय जनता पार्टी को महाराष्ट्र में हुए निकाय चुनावों में बड़ी जीत मिली है। इस चुनाव में कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही।
मुंबई। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के अंतिम चरण में भारतीय जनता पार्टी को 244 सीटों में से 100 सीटें मिली हैं। इसमें से भाजपा को सात स्थानीय निकायों के अध्यक्ष पद पर भी जीत हासिल हुई है। आखिरी चरण का परिणाम आने के बाद राज्य में सत्ता प्रतिष्ठान भाजपा के स्थानीय निकाय अध्यक्षों में 71 पद मिले हैं साथ ही 1,190 पद निगम पार्षदों के मिले हैं। बता दें कि राज्य के नागपुर और गोंदिया जिले में 11 नगर निगम और नगर पंचायत के लिए आखिरी चरण का मतदान रविवार (8 जनवरी) को हुआ था। जिन 11 नगर निगम और पंचायतों में मतदान हुआ था, उसमें . नागपुर के कमाठी, उमरेद, कतोल, कलमेश्वर, मोहपा, रामतेक, नारखेड, खापा और साओनेर तथा गोंदिया जिले के तिरोरा और गोंदिया शामिल हैं।

बता दें कि 11 नगर निगमों में अध्यक्ष पद के लिए 92 उम्मीदवार थे। साथ ही इन दो जिलों में 244 पार्षद सीटों के लिए 1190 उम्मीदवार थे। जानकारी के मुताबिक रविवार को संपन्न हुए आखिरी चरण में 67.36 फीसद मतदान हुआ था। बता दें कि इन चुनावों में कांग्रेस के खाते में 58 सीटें आई साथ ही 2 काउंसिल के अध्यक्ष पदों पर भी कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। इस चुनाव में कांग्रेस 952 पार्षद और 34 काउंसिल अध्यक्ष पदों पर जीत हासिल कर दूसरे नंबर रही।
इस चुनाव में नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 26 पार्षद सीटें जीतकर कुल 812 सीटें हासिल की। पार्टी के 22 उम्मीदवार काउंसिल अध्यक्ष पदों पर भी जीत हासिल की। हालांकि चौथे चरण में पार्टी के खाते में एक भी अध्यक्ष पद नहीं आया। बात शिवसेना की करें तो उसने 3 चरणों में 598 सीटें जीतीं। चौथे चरण में पार्टी ने 14 और सीटें जीतीं। दोनों मिलाकर 612 उम्मीदवार पार्षद पदों पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे। शिवसेना ने 26 काउंसिल अध्यक्ष पदों पर भी अपनी जीत का परचम लहराया। हालांकि चौथे चरण में शिवसेना के खाते में भी अध्यक्ष का एक भी पद नहीं आया। ये भी पढ़ें: मेरठ के छात्रों ने ईजाद की नई तकनीक, मोबाइल फोन की मदद से ऐसे रुकेगी गाड़ियों की चोरी












Click it and Unblock the Notifications