लखीमपुर हिंसा के विरोध में 11 अक्टूबर को महाराष्ट्र बंद, जानें क्या खुलेगा, कहां रहेंगी पाबंदियां

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र सरकार ने 11 अक्टूबर को महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है।

मुंबई, 10 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र सरकार ने 11 अक्टूबर को महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है। महाराष्ट्र सरकार ने इसको लेकर शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र बंद से हम यह बताना चाहते हैं कि महाराष्ट्र सरकार हिंसा में मारे गए किसानों और उनके परिवारों के साथ है। वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ देश के लोगों को जगाना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई में किसान अकेला नहीं है, महाराष्ट्र सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के तीनों गठबंधन दल महाराष्ट्र बंद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगी।

Maharashtra bandh

लखीमपुर खीरी में जो हुआ वह लोकतंत्र की हत्या थी। कानूनों का उल्लंघन था, देश के अन्नदाता किसान को मारने की साजिश थी। उन्होंने कहा कि हम लोगों से अपील करते हैं कि वह एकजुट हों। हमें एक दिन के लिए अपना काम बंद करना होगा। दुकानदार स्वयं से ही अपनी दुकानें बंद रखें। उन्होंने कहा कि तीनों पार्टियों के कार्यकर्ता दुकानों, प्रतिष्ठानों और लोगों से किसानों के लिए समर्थन दिखाने का अनुरोध करेंगे। संजय राउत ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक और राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत भी थे। नवाब मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र बंद रविवार मध्य रात्रि से लागू हो जाएगा। हम कार्यकर्ताओं से आवश्यक सेवाओं जैसे अस्पताल, एंबुलेंस, मेडिकल स्टोर, दूध सप्लाई में बाधा न डालने की अपील करते हैं।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: देवेंद्र सिंह राणा ने नेशनल कांफ्रेंस से दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

वहीं व्यापारी संघों ने महाराष्ट्र बंद के दौरान कृषि उपज मंडी समिति को बंद रखने का फैसला किया है। वहीं, छत्रपति शिवाजी मार्केट यार्ड ट्रेडर्स एसोसिएशन ने घोषणा की है कि सोमवार को सभी फल, सब्जी, प्याज, आलू बाजार बंद रहेंगे। व्यापारी संघ ने भी सभी सदस्यों से सोमवार को अपना व्यापार बंद रखने की अपील की है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे सोमवार को अपनी कृषि उपज मंडी में न लाएं। वहीं, राज्य भाजपा इकाई ने महाराष्ट्र बंद की निंदा की है। विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार लखीमपुर खीरी मामले को राजनीतिक रंग देना चाहती है।

Recommended Video

    Lakhimpur Kheri Violence: विरोध में आज को Maharashtra Government ने बुलाया बंद | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों में से 4 किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। किसानों की हत्या का आरोप केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर लगा है। हालांकि बखेडे़ के बाद आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+