जम्मू-कश्मीर: देवेंद्र सिंह राणा ने नेशनल कांफ्रेंस से दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल
देवेंद्र सिंह राणा ने नेशनल कांफ्रेंस और नेशनल कांफ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से नेशनल कांफ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष का अपना पद हटा दिया।
श्रीनगर, 10 अक्टूबर। देवेंद्र सिंह राणा ने नेशनल कांफ्रेंस और नेशनल कांफ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से नेशनल कांफ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष का अपना पद हटा दिया।

खबरों की मानें तो वह सुरजीत सिंह सलाथिया के साथ कल भाजपा में शामिल होंगे। पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सलाथिया और राणा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। हालांकि उन्होंने इस विषय आगे कोई टिप्पणी नहीं की। बता दें कि राणा पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के करीबी नेताओं में गिने जाते थे।
आगामी विधानसभा चुनावों से पहले यह नेशनल कांफ्रेंस के लिए बड़ा झटका है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से राणा के बदले स्वर सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए थे। उन्होंने बुधवार को पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला व उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से भी मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि जम्मू के लोग विकास, रोजगार व सुशासन में बिना किसी क्षेत्र को दबाए हुए समान अधिकार चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू के हितों को लगातार कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन जाति-धर्म का भेदभाव किए बगैर लोगों ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपने संकल्प को मजूबत किया है।
यह भी पढ़ें: Covid 19 Updates: बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के 18,166 नए मामले, 214 मरीजों की मौत
जम्मू कश्मीर के हितों के साथ समझौता करने करने का कोई प्रश्न ही नहीं है चाहे इसके कुछ भी परिणाम हों। जम्मू को किनारे करने का मतलब उन स्वाभिमानी लोगों का अपमान करना है जो वर्षों से हमेशा राज्य के साथ खड़े रहे हैं। हम विविधता में एकता व जम्मू-कश्मीर की एक पहचान के राजनीतिक दर्शन के वाहक हैं। इस भावना में कोई भी खलल नहीं डाल सकता है। बता दें कि जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम लागू होने के बाद कश्मीर केंद्रित पार्टियां बिखरने लगी हैं।












Click it and Unblock the Notifications