विधानसभा स्पीकर ने कांग्रेसी नेता पर केस से मना किया, भाजपा नेता नाराज

mumbai-assembly
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने चौंकाले वाला निर्णय करते हुए आज कांग्रेसी नेता पर आय से अधिक सम्पत्ति रखने के मामले पर केस करने से इनकार कर दिया। जिससे महाराष्ट्र भाजपा में निराशा की लहर दौड़ गई। इस निर्णय की भाजपा नेताओं में निंदा की जा रही है। दरअसल, महाराष्ट्र में कांग्रेसी नेता कृपाशंकर सिंह पर आय से अधिक सम्पत्ति रखने का आरोप लगा है। जिसको ध्यान में रखते हुए भाजपा सिंह पर केस व जांच करवाना चाहती थी।

एक वेब पोर्टल ने सूत्रों के हवाला देकर बताया है कि उच्च पदस्थ पदाधिकारियों ने कृपाशंकर सिंह पर प्रकरण चलाने की अनुमति मांगी थी। जिसको विधानसभा अध्यक्ष ने खारिज कर दिया। उसके बाद से ही भाजपा नेताओं में रोष व्याप्त है। सत्ताधारी कांग्रेस को घेरने के लिए भाजपा काफी समय से ताक में है।

नहीं बताया कोई कारण

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने कृपाशंकर सिंह पर केस चलाने की अनुमति किस आधार पर नहीं दी है। इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। हालांकि कहा जा रहा है कि भाजपा नेता लगातार अब भी दबाव बनाए हुए हैं कि सिंह पर प्रकरण को आगे बढ़ाया जाए। कई भाजपा नेताओं ने तो विधानसबा स्पीकर पर यह आरोप तक मंढ दिया है कि स्पीकर सत्ताधारी कांग्रेस के साथ साठगांठ कर बैठे हैं।

आरोप राजनीति से प्रेरित

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मानिकराम ठाकरे ने कहा है कि कृपाशंकर सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। इनका कोई आधार नहीं है। दूसरी ओर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार भी फैसले का समर्थन करते नजर आए। पवार ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष वाल्से विधि स्नातक हैं और उन्होंने जो निर्णय लिया होगा वह सही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+