वनइंडिया सर्वेः भाजपा से होगा महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री!

मुंबई। पच्चीस साल पुराना भाजपा-शिवसेना गठबंधन, पंद्रह साल से सत्ताधारी गठबंधन कांग्रेस एनसीपी गठबंधन के टूटने के बाद महाराष्ट्र में मुकाबला ऐसा हो सकता है जो शायद हम सोच भी नहीं रहे हैं। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव की तरह ही भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सकती है। वनइंडिया ने ऑनलाइन सर्वे किया। जिसमें 800 से ज्यादा लोगों ने वोट किया है।

maharashtra-election

सर्वे की माने तो भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। आठ सौ लोगों में से भाजपा को लोगों ने सबसे ज्यादा वोट दिया है।

अगला मुख्यमंत्री कौन?

वनइंडिया ने अपने सर्वे में पूछा था कि महाराष्ट्र में अगला मुख्यमंत्री कौन सी पार्टी से होगा। इसमें 70 फीसदी से ज्यादा लोगों ने वोट करके अपनी राय भाजपा के हक में जाहिर की है। सत्तर फीसदी का मानना है कि महाराष्ट्र में अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से होगा। सर्वे में भाजपा ने कांग्रेस को पछाड़कर दूसरे नम्बर पर कर दिया है। तो वहीं क्षेत्रीय पार्टी शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तो अंतिम पायदान पर खड़ी हैं। शिवसेना को 0.48 फीसदी वोट मिला है तो एनसीपी को 0.24 फीसदी वोट मिला है।

विपक्षी पार्टी कौन हो सकती है

सर्वे में करीब 70 फीसदी वोट भाजपा को मिला है। दूसरे नम्बर पर कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनते देखना सिर्फ 17 फीसदी लोग चाहते हैं। इससे जो स्थिति बनती दिख रही है उस आधार पर संभवतः कांग्रेस पार्टी विपक्षी पार्टी की भूमिका निभाते हुए भविष्य दिख सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+