PICS: महाराष्ट्र चुनाव के उथल-पुथल के बीच किसने क्या कहा

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की उथल-पुथल के बीच राजनेताओं की बयानबाजी का माहौल गर्म है। राजनीतिक पार्टियों के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे तो कभी तीखे हमले बोल रहे हैं। नरेंद्र मोदी अपनी रैली में सीधे कांग्रेस-एनसीपी को लताड़ते नजर आते हैं तो राहुल सीधे नरेंद्र मोदी पर शब्दबाण छोड़ते हैं।

वहीं हाल ही भाजपा से अलग हुई शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे भाजपा को आड़े हाथों ले रहे हैं। उद्धव ठाकरे लगातार राजनीतिक कटाक्ष कर रहे हैं।

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार भी राजनीतिक सरगर्मियों को देखते हुए बयानबाजी कर सक्रिय नजर आ रहे हैं। आइए फोटो में देखते किसने क्या-क्या कहा।

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री और भाजपा नेता

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री और भाजपा नेता

एनसीपी-कांग्रेस की पार्टी लेटरों की पार्टी है। एनसीपी की घड़ी में 10 बजकर 10 मिनट होते हैं। जिसका मतलब होता है कि हर दस साल में इनकी सरकार में भ्रष्टाचार दस गुना बढ़ जाता है।

राहुल गांधी, उपाध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी

राहुल गांधी, उपाध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी की बाते करते हैं उनके विचारों की बाते करते हैं लेकिन उनके विचारों और सिद्धांतों को वो खुद फोलो नहीं करते।

अनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री गुजरात

अनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री गुजरात

महाराष्ट्र में एनसीपी-कांग्रेस पार्टी की सरकार ने महाराष्ट्र के उद्योगपतियों को प्रोत्साहन नहीं दिया। पूर्व की महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र में निवेशकों को सुविधाएं प्रदान करने में असफल रही है।

शरद पवार, अध्यक्ष, एनसीपी

शरद पवार, अध्यक्ष, एनसीपी

चुनाव आयोग को अलग राज्य विदर्भ की मांग को देखते हुए मत संग्रह (रेफरेंडम) कराना चाहिए। अगर ज्यादा से ज्यादा लोग विदर्भ के रूप में अलग राज्य के लिए वोट करेंगे तो मैं चाहूंगा कि अलग राज्य होना चाहिए।

उद्धव ठाकरे, प्रमुख, शिवसेना

उद्धव ठाकरे, प्रमुख, शिवसेना

उद्धव ठाकरे ने बांद्रा कुर्ला में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि भाजपा के साथ गठबंधन टूटना ही था। भाजपा को अगर सीट दे देते तो शिवसेना पूरी खत्म हो सकती थी। लेकिन अब भाजपा महाराष्ट्र में सरकार नहीं बना पाएगी। इससे पहले उद्धव ने नरेंद्र मोदी को अफजल खान बताया था जिसे शिवाजी ने पराजित किया था।

आर आर पाटिल, कांग्रेसी वरिष्ठ नेता

आर आर पाटिल, कांग्रेसी वरिष्ठ नेता

रेप के आरोपी एमएनएस उम्मीदवार सुधाकर खड़े के समर्थन के लिए जब कुछ समर्थक आर आर पाटिल के पास आए तो उन्होंने कुछ विवादास्पद बयान दे दिया। आर आर पाटिल ने कहा कि अगर रेप करना ही था तो एमएलए बनने के बाद करते। हालांकि उन्होंने इस बयान पर बाद में माफी मांगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+