जहां पर लोगों ने नोटा दबाया वहां फिर भी जीता उम्मीदवार

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जब वो ट डाले जा रहे थे उसी समय एक ऐसी सीट थी जहां पर लोग काफी तादाद में राजनीति से अपनी नाराजगी का इजहार भी कर रहे थे। महाराष्ट्र में गढ़चिरौली विधानसभा सीट पर वोट डलने के दौरान लोगों ने अपनी नाराजगी को खुलकर व्यक्त किया। गढ़चिरौली सीट पर लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

nota

गढ़चिरौली सीट पर सैंकड़ों लोगों ने नोटा का बटन दबाया। यहां कुल 17,510 नोटा वोट डाले गए। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार डॉक्टर देवराव होली और कांग्रेस के उम्मीदवार अतराम धर्मरावबाबा खड़े थे।

बताया जा रहा है कि ओबीसी नेताओं ने राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों को वोट नहीं देकर नोटा का बटन दबाने के लिए प्रेरित किया था। उनका मानना है कि आदिवासी बहुल इस विधानसभा क्षेत्र के गैर आदिवासियों के साथ भेदभाव हो रहा है और उन्हे तमाम बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।

हालांकि नोटा बटन दबाने के बावजूद यहां की सभी तीन सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। गढ़चिरौली के अलावा अरमोरी और अहेरी सीट पर भी नोटा बटन जमकर दबाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+