भाजपा की एक भी गलती वोटर के लिए होगी धोखा

मुंबई। महाराष्ट्र में सत्ता पर काबिज होने की जल्दबाजी और थोड़ी सी भी गलती भाजपा की ओर उम्मीद से देख रहे मतदाताओं के लिए एक धोखा होगा। दरअसल, एनसीपी पर हाल ही में एयरइंडिया के जरिए प्लेन की खरीद में एक बड़े घोटाले का आरोप है। अगर शिवसेना मुख्यमंत्री पद की अपनी मांग पर अड़ी रही तो भाजपा के पास एनसीपी के साथ जाने का ही विकल्प बचेगा।

fadnavis

राज्य में एनसीपी सिंचाई घोटाले से लेकर एयर इंडिया प्लेन खरीद घोटाले में बुरी तरह से सनी हुई है। महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ सरकार के दौरान एनसीपी की छवि भी एक घोटाले और भ्रष्ट पार्टी के तौर पर तैयार हुई है। ऐसे में रुझान भी साफ बता रहे हैं कि जनता ने भी एनसीपी को नकार दिया है।

वर्ष 2004 में एनसीपी ने 71 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में एनसीपी घटकर 62 पर आ गई। और अब ताजा रुझान जो अभी तक आए हैं उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि महाराष्ट्र की जनता ने उसे नकारा है।

कांग्रेस नहीं आएगी एनसीपी के साथ

इधर बात करें तो कांग्रेस की तो कांग्रेस से यह संकेत दे दिए हैं कि वह एनसीपी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। ऐसे में इसकी पूरी संभावनाएं है कि भाजपा और एनसीपी एक साथ आकर सरकार बना लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+