मुंबई में फिर बढ़े सीएनजी-पीएनजी के दाम, दो महीने में चौथी बार लगा महंगाई का झटका

मुंबई, 18 दिसंबर: मुंबई में एक बार फिर सीएनजी और पीएनजी के दामों में इजाफा हुआ है, जिसके चलते लोगों को महंगाई का झटका लगा है। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने शुक्रवार 17 दिसंबर की रात से मुंबई में सीएमनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। एमजीएल ने मुंबई में सीएनजी की कीमत में 2 रुपए प्रति किलो और पीएनजी की कीमत में 1.50 रुपए प्रति एससीएम की बढ़ोतरी की है।

cng

अब सीएनजी के दाम 63.50 रुपए प्रति किलो और पीएनजी की कीमत 38 रुपए प्रति एससीएम हो गई है। 30 सितंबर के बाद से यह चौथी दफा मुंबई में गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। महानगर गैस ने पिछले दो महीनों में सीएनजी की कीमतों में 22 फीसदी यानी 11.52 रुपए की बढ़ोतरी की है। जबकि पिछले दो महीने में ही पीएनजी की कीमत में 25 फीसदी यानी 7.60 रुपए प्रति एससीएम का इजाफा हुआ है।

इससे पहले दिसंबर के फर्स्ट वीक में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में सीएनजी के दामों में इजाफा किया था। जिसके तहत दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सीएनजी की कीमत 53.04 रुपए हो गई थी। वहीं अक्टूबर में एमजीएल ने पीएनजी और सीएनजी की कीमत में 2 रुपए बढ़ाए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+