जिस पुलिसवाले का शोभा डे ने उड़ाया था मजाक, अब बदलेंगे उसके दिन
बीएमसी चुनाव के दौरान मतदान के दिन लेखिका शोभा डे ने जिस पुलिस वाले की फोटो ट्वीट की थी, उसकी मदद करने के लिए मशहूर डॉक्टर आगे आए हैं।
मुंबई। बीते हफ्ते लेखिका शोभा डे ने जिस पुलिस वाले की तस्वीर मजाक के लिए ट्विटर पर ट्वीट की थी अब उसके मदद के लिए हाथ आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में मुंबई के डॉक्टर मुफ्फजल लक्कड़वाला ने मध्य प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर दौलतराम जोगावट का इलाज करने के लिए कहा है।
लक्कड़वाला, अभी दुनिया की सबसे भारी महिला का इलाज कर रहे हैं। बता दें कि जोगावट ने बताया था कि 1993 में गाल ब्लैडर के ऑपरेशन के बाद उनका मोटापा बढ़ गया। लक्कड़वाला की ओर से इलाज का ऑफऱ मिलने की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. लक्कड़वाला की एक टीम ने कहा है कि वो जोगावट का उनका मोटापा घटाने में मदद करना चाहते हैं। हम तैयार हो गए हैं। सिंह ने कहा कि बेशक डॉक्टर अपना काम अच्छा करेंगे। मध्य प्रदेश पुलिस भी जोगावट की मदद को तैयार है।
गौरतलब है कि मजाक उड़ाए जाने से परेशान मध्य प्रदेश के नीमच जिल में तैनात इंस्पेक्टर , 58 वर्षीय दौलत राम जोगावट अपने शरीर का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाए जाने से परेशान थे। बीते तीन साल से उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। दौलत राम वही शख्स हैं, जिनकी फोटो बीएमसी मतदान के दिन लेखिका शोभा डे ने ट्वीट कर लिखा था 'मुंबई में आज भारी पुलिस बंदोबस्त है।'

मुंबई पुलिस ने लगाई थी लताड़
इसके बाद उन पर मुंबई पुलिस जम कर नाराज हुई थी और आम लोगों ने भी शोभा को लताड़ लगाई थी। हालांकि खुद दौलत राम ने भी सामने आकर शोभा से सवाल किया था। 2019 में सेवानिवृत्त हो रहे जोगावत ने कहा था कि मैं अपने वकील से संपर्क कर रहा हूं ताकि उन्हें नोटिस भेज सकूं। दौलत राम ने कहा था कि जब कभी भी मैं अपनी फोटो सोशल मीडिया पर देखता हूं या फिर कोई मुझे दिखाता है, मुझे बुरा लगता है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोगों को उनकी राय रखने का अधिकार है लेकिन इससे किसी को ठेस नहीं लगनी चाहिए।

दौलत राम ने कहा था
दौलत राम ने कहा था कि शोभा, बड़ी हस्ती और ऐसे शोहरत वाले शख्स को जिम्मेदारी के साथ अपनी राय रखनी या लिखनी चाहिए। दौलत राम ने कहा था कि मैं बचपन से ही मोटा नहीं था। मैं इसलिए मोटा हुआ क्योंकि मेरा पित्ताशय निकाल दिया गया क्योंकि यह पथरियों की वजह से संक्रम्रित हो गया था। दौलत राम ने कहा था कि शोभा ने मेरी फोटो ट्वीट तो की लेकिन क्या वो मेरे इलाज के लिए पैसे देंगी? दौलत राम ने कहा था कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि मेरी यह फोटो किसने क्लिक की। यह फोटो बहुत पुरानी है, जब मैं सब इंस्पेक्टर था।

शोभा ने किया था ट्वीट
बता दें कि मंगलवार (21 फरवरी ) को शोभा ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा मुंबई में पुलिस का आज भारी बंदोबस्त है! शोभा का ये मजाक ना तो मुंबई पुलिस को अच्छा लगा ना ही नागरिकों को। ट्वीट के तुरंत बाद उस पर रिप्लाई आने शुरू हो गए। बता दें कि मंगलवार को मुंबई में बीएमसी चुनाव के लिए मतदान था। शोभा ने ये ट्वीट उसी के मद्देनजर किया था। तर्क वाचस्पति ने शोभा को रिप्लाई देते हुए लिखा था कि अगर मैं फोटो जूम करती हूं तो मैं उसके बैज पर MP Police लिखा देख रही हूं। फालतू की चीजें ट्वीट ना किया करें।

शोभा का उड़ा था मजाक
मुबंई पुलिस के इस ट्वीट के बाद लोगों ने शोभा का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तो शोभा को गालियां तक दी हैं। इसी ट्वीट के मुद्दे पर शोभा ने बुधवार (22 फरवरी) को फिर ट्वीट करते हुए लिखा- मुबंई/ एमपी पुलिस प्रणाम! अगर ये तस्वीर असली है तो किसी डायटिशियन को कंसल्ट कीजिए।

फिलहाल इनकी मदद कर रहे लक्कड़वाला
लक्कड़वाला फिलहाल मिस्त्र की रहने वाली महिला इमान अहमद का इलाज कर रहे हैं, जिसका वजन 500 किलोग्राम है। उन्हें लाने के लिए विमान में विशेष इंतजाम किए गए थे, एक स्पेशल बेड भी बनाया गया था, जिसके जरिए उन्हें विमान से उतारा गया। उसके बाद एक विशेष ट्रक के जरिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें: ऑस्कर 2017 में दिवंगत अभिनेता ओमपुरी का किया गया सम्मान
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications