मुंबई में आज से बहाल हुई लोकल ट्रेन सेवा, यात्रा से पहले जान लें ये जरूरी बात

मुंबईकर के लिए खुशखबरी है। कोरोना काल में आम जनता के लिए बंद की गई मुंबई की लोकल ट्रेन सेवा आज फिर से शुरू होने जा रही है।

मुंबई, 15 अगस्त। मुंबईकर के लिए खुशखबरी है। कोरोना काल में आम जनता के लिए बंद की गई मुंबई की लोकल ट्रेन सेवा आज फिर से शुरू होने जा रही है। महाराष्ट्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही स्वतंत्रता दिवस पर मुंबई की लोकल ट्रेन सेवा को बहाल करने का ऐलान किया था। लेकिन यहां आपको यह बात जानना जरूरी है कि लोकल ट्रेनों में केवल उन्हीं लोगों को सफर की अनुमति मिलेगी, जिन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।

mumbai local train

Recommended Video

    Mumbai Local Train: आज फिर से Common Citizens के लिए शुरू हुई मुबंई लोकल ट्रेन | वनइंडिया हिंदी

    जी हां, यदि आपने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है या फिर आपके 1 ही डोज लगी है तो फिर आपको ट्रेन में सफर करने की अनुमति नहीं मिलेगी।

    यह भी पढ़ें: सीएम केजरीवाल ने फहराया तिंरगा झंडा, कहा- गणतंत्र दिवस तक पूरी दिल्ली में ऐसे 500 झंडे लगाने का है लक्ष्य

    मुंबई की लोकल ट्रेन से यात्रा करने वाले एक यात्री क किशोर ने लोकल ट्रेन सेवा बहाली पर कहा, 'सरकार का यह फैसला लोगों को राहत देगा। लोगों को सरकार द्वारा जारी एसओपी और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।'

    {document1}चार महीनों के बाद दोबारा शुरू हुई सेवा

    मुंबई की लोकल ट्रेन सेवा को पूरे चार महीनों बाद फिर से बहाल किया गया है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल के पहले सप्ताह से ही मुंबई लोकल में आम नागरिकों की यात्रा पर पाबंदी लगा दी थी। इससे पहले पहली लहर के दौरान भी मुंबई लोकल 1 साल के लिए बंद रही थी।

    यात्रा करने के लिए सरकार द्वारा जारी की गई एसओपी

    1.सरकार ने फिलहाल लोकल ट्रेन में यात्रा करने वालो के लिए एक पास का सिस्टम बनाया है जिसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से हासिल किया जा सकता है। जिनके पास स्मार्टफोन है वो मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से यात्रा के लिए पास डाउनलोड कर सकता है। जिन यात्रियों के पास स्मार्टफोन नहीं है, वे शहर के नगरपालिका वार्ड कार्यालयों के साथ-साथ उपनगरीय रेलवे स्टेशनों से फोटो पास ले सकते हैं। ये पास स्थानीय यात्रा के लिए हैं जिनमें क्यूआर कोड होंगे ताकि रेलवे प्रशासन इनकी प्रामाणिकता को सत्यापित कर सके।

    2. ये पास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से यात्रियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऑफलाइन माध्यम से पास जारी करने के आउटलेट्स नगरपालिका द्वारा स्टेशन के बाहर लगाए गए हैं। लेकिन पास जारी करने से पहले यात्रियों को अपना वैक्सीन सर्टिफिकेट वैरिफाई कराना होगा। यात्री http://epassmsdma.mahait.org/. पर लॉगइन करके भी अपना कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट प्रमाणित करा सकते हैं।

    3. यात्रियों के पास और उनके वैक्सीन सर्टिफिकेट चेक करने के लिए आरपीएफ और एक विशेष दल को रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर भी तैनात किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+