सीएम केजरीवाल ने फहराया तिंरगा झंडा, कहा- गणतंत्र दिवस तक पूरी दिल्ली में ऐसे 500 झंडे लगाने का है लक्ष्य
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र नई दिल्ली में 115 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा, झंडा फहराते समय, मुझे 'अन्ना आंदोलन' के दिनों की याद आई।
नई दिल्ली, 15 अगस्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र नई दिल्ली में 115 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा, झंडा फहराते समय, मुझे 'अन्ना आंदोलन' के दिनों की याद आई, कैसे अन्ना जी 'भारत माता की जय' कहते थे। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करता हूं जिन्होंने पूरी जिंदगी संघर्ष किया और कुर्बानी दी। उनकी वजह से देश आजाद हुआ। उन्होंने कहा कि आद पूरा देश ऐसी महामारी से गुजर रहा है जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि मैं उन डॉक्टरों और नर्सों को भी नमन करता हूं जिन्होंने महामारी से लड़ाई के दौरान अपना जान गंवा दी।

Recommended Video
उन्होंने कहा जब कोई सैनिक बॉर्डर पर शहीद होता है तो दिल्ली सरकार की ओर से उसके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाती है, वहीं सम्मान राशि डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, फ्रंट लाइन वर्कर्स को दी गई। उन्होंने कहा कि कोरोना में जो बच्चे अनाथ हुए हैं दिल्ली सरकार ने उनके लिए भी योजना बनाई है।
गणतंत्र दिवस तक 500 झंडे लगाने की है योजना
इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस तक ऐसे 500 झंडे लगाना हमारा लक्ष्य है। इससे लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा होगी।
यह भी पढ़ें: धनबाद जज हत्याकांड के साजिशकर्ताओं की जानकारी देने वाले को 5 लाख का इनाम देगी CBI
दिल्ली सरकार शुरू करने जा रही है देशभक्ति पाठ्यक्रम
इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि आज हम आजादी के 75वें साल में प्रवेश कर रहे है, लेकिन पिछले 74 सालों में न देशभक्ति सिखाई गई न पढ़ाई गई। उन्होंने कहा कि आज खुशी है कि 75वें समारोह पर दिल्ली सरकार देशभक्ति पाठ्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है। अब दिल्ली के स्कूलों में देशभक्ति पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा।
देशभर में हो रही है दिल्ली की चर्चा
केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली की पूरे देश में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूल में हैप्पीनेस क्लास अटेंड करने आई थीं। उन्होंने कहा कि कल के टाटा और बिरला आज दिल्ली के स्कूलों में शिक्षा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेसिक जरूरतें पूरी करने की जिम्मेदारी सरकार की होती है और दिल्ली सरकार बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा फ्री दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications