Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या Bigg Boss 15 में नजर आएगी भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह, शो में एंट्री पर दिया एक्ट्रेस ने ये जवाब

क्या Bigg Boss 15 में नजर आएगी भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह, शो में एंट्री पर दिया एक्ट्रेस ने ये जवाब

मुंबई, 03 अगस्त: रिएलिटी शो बिग बॉस 15 टीवी से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होगा, जिसे करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे। वहीं, बिग बॉस सीजन 15 को लेकर फैंस भी काफी उत्सुक है। वहीं, शो से जुड़ी रोज नई-नई खबर भी सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह भी नजर आएंगी। अक्षरा सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस हैं और वो अपने फैंस के बीच दिलकश अदाओं का जादू बिखेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती। अक्षरा सिंह ने अपने अभिनय और डांस के जरिए लाखों दर्शकों को दीवाना बनाया हुआ है।

Recommended Video

    Bigg Boss 15: भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh शो में आएंगी नजर, कहीं ये बात | वनइंडिया हिंदी
    बिग बॉस में जाना अभी तय नहीं: अक्षरा सिंह

    बिग बॉस में जाना अभी तय नहीं: अक्षरा सिंह

    अक्षरा सिंह ने हाल में एक न्यूज़ वेबसाइट से बातचीत की। बातचीत के दौरान बिग बॉस सीजन 15 में एंट्री के सवाल अक्षरा सिंह ने बताया कि अभी शो में उनका जाना तय नहीं हुआ है। अक्षरा सिंह का ये जवाब सुनकर उनके फैंस को झटका लगा है, उनके फैंस भी चाहते है कि अक्षरा इस शो में हिस्सा लें। आज तक की खबर के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है, जब अक्षरा को बिग बॉस ऑफर किया गया हो। इससे पहले भी अक्षरा बिग बॉस के लिए अप्रोच की जा चुकी हैं लेकिन उस वक्त अक्षरा इसके लिए मेंटली तैयार नहीं थीं।

    करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे बिग बॉस सीजन 15

    करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे बिग बॉस सीजन 15

    बिग बॉस 15 टीवी से पहले यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होगा, जिसे करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे। इस शो को लेकर दर्शक काफी समय से जानने के लिए क्रेजी है कि इसमें कौन-कौन से कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो में कई टीवी, फिल्म और म्यूजिक की दुनिया के सितारे नजर आएंगे। इसमें दिव्या अग्रवाल, रिद्धिमा पंडित, नेहा भसीन और नेहा मार्दा का नाम शामिल है। बता दे, यह सभी कन्फर्म कर चुके हैं कि इस बार यह इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो का हिस्सा बनने वाले हैं।

    यू-ट्यूब पर ट्रेंड करते है अक्षरा सिंह के गाने

    यू-ट्यूब पर ट्रेंड करते है अक्षरा सिंह के गाने

    अक्षरा अपनी फिल्मों में एक्टिंग के अलावा अपने गानों के चलते भी इंटरनेट पर धमाल मचाती रहती है। बता दें कि अक्षार सिंह यू-ट्यूब पर अपना सिंगिंग चैनल भी खोला है, जिसमें उन्हें फैंस लाखों की संख्या में फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं, यूट्यूब पर अक्षार सिंह के कई वीडियो सॉन्ग ट्रेंड करते हैं। भोजपुरी कलाकारों की बात की जाए तो उनकी सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। अकेले इंस्टा पर उनके 3.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। बता दें कि अक्षरा ने प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी संभाली है। एक्टिंग,सिंगिंग के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूस भी कर रही हैं।

    ब्रेकअपर के बाद सुर्खियों में आई थी अक्षरा सिंह

    ब्रेकअपर के बाद सुर्खियों में आई थी अक्षरा सिंह

    अक्षरा सिंह ने सत्य, तबादला, धड़कन, सरकार राज और मां तुझे सलाम जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह काला टीका, पोरस और सर्विस वाली बहू में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह एक्ट्रेस पवन सिंह के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर भी सुर्खियों में आई थीं। ऑनस्क्रीन के अलावा ऑफस्क्रीन भी इनकी जोड़ी हिट थी। इनका रिलेशनशिप तब खत्म हुआ, जब पवन सिंह ने शादी रचा ली। साल 2019 में दोनों का ब्रेकअप हुआ था, जिस पर हाल ही में अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बात की। अक्षरा ने कहा कि उनका और पवन सिंह का रिलेशनशिप काफी मजबूत रहा। दोनों के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट बेस पर रिलेशनशिप बना हुआ था जो खत्म हो गया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+