Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'कसौटी जिंदगी की' फेम एक्टर प्राचीन चौहान पर लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार

मुंबई, जुलाई 03: इन दिनों छोटे पर्दे की दुनिया में कुछ ठीक नहीं चल रहा। 'पहले यह रिश्ता क्या कहलाता है' के नैतिक यानी करण मेहरा पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। फिर उसके बाद नाबालिग से रेप के आरोप में फेमस टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को गिरफ्तार किया गया था। वहीं अब टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' सीजन-1 के एक्टर प्राचीन चौहान को मुंबई पुलिस ने लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। हालांकि अब मुंबई की बोरीवली कोर्ट ने टीवी अभिनेता प्राचीन चौहान को जमानत दे दी है।

TV actor

Recommended Video

    Kasauti Zindagi Ki के Famous Actor Prachin Chauhan गिरफ्तार, लगा छेड़छाड़ का आरोप | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई पुलिस ने बताया कि लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज करते हुए प्राचीन चौहान को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक्टर की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर टीवी इंडस्ट्री से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राचीन चौहान पर आईपीसी की धारा 354, 342, 323, 506 (2) के तहत केस दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है।

    खबरों के मुताबिक प्राचीन पर एक हाउस पार्टी में 22 वर्षीय युवती से छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। जानकारी मिली है कि पीड़िता ने प्राचीन पर आरोप गया है कि उन्होंने शराब के नशे में उसे गलत तरीके से छुआ था। यह पहला मामला नहीं है जब टीवी एक्टर पर इस तरह से गंभीर मामले में गिरफ्तार किया गया हो। इससे पहले नागीन फेम एक्टर पर्ल वी पुरी को भी नाबालिग से बलात्कार के आरोप में अरेस्ट किया गया था। यहां तक की एक्टर पुरी को कई दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। वहीं अब प्राचीन चौहान पर लड़की से छेड़छाड़ का आरोप टीवी इंडस्ट्री के लिए सदमा देने वाला है।

    वहीं इससे पहले 'पहले यह रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक का किरदान निभाने वाले करण मेहरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जब उनकी पत्नी निशा रावल ने उन पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराय था। हालांकि इस मामले में टीवी इंडस्ट्री दो धड़ों में बंट गई थी, जिसमें एक ने करण तो एक ने निशाना का सपोर्ट किया था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+