OTT प्लेटफॉर्म पर होगी कंगना रनौत की एंट्री, एक रियलिटी शो को करेंगी होस्ट
मुंबई, जुलाई 14। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। कई बड़ी फिल्मों के प्रोजेक्ट्स पर पहले से ही वो काम कर रही हैं। इस बीच कंगना अब बहुत जल्द OTT प्लेटफॉर्म पर भी नजर आने वाली हैं। ये खबर उनके फैन्स के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

कंगना करेंगी रियलिटी शो होस्ट
देश-दुनिया के हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली कंगना जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक रियलिटी शो होस्ट करते हुए नजर आएंगी। कंगना का डेब्यू 'टैंप्टेशन आइलैंड' के इंडियन अडेप्टेशन के साथ होनेवाला है। फिल्मी जगत के सूत्रों की मानें तो कंगना ये शो साइन भी कर चुकी हैं, और जल्द इसपर काम शुरू कर देंगी। आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों से कई बड़े सितारों ने ओटीटी पर कदम रख चुके हैं, तो वहीं, टीवी के भी कई स्टार्स ओटीटी पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इस शो की खासियत
कंगना के डेब्यू शो की बात करें तो 'टैंप्टेशन आईलैंड' ऐसा शो है जिसमें कपल्स और सिंगल लोग हिस्सा लेते हैं। शो के दौरान प्रतिभागियों का उनके पार्टनर के साथ कनेक्शन, रिश्ता का टेस्ट किया जाता है। कंगना फैंस उनकी राय और हर मुद्दे पर उनके अंदाज-ए-बयान को पसंद करते हैं, ऐसे नें एक होस्ट के रूप में उनको देखने के लिए बेशक उत्सुक होंगे।

आने वाले दिनों में कंगना की कई फिल्में होंगी रिलीज
फिलहाल, कंगना रनौत अपनी कई प्रोजेक्टस को लेकर काफी बिजी हैं। वो सोशल मीडिया पर अपने काम की झलकियां अक्सर पोस्ट करती रहती हैं। उनके आने वाली फिल्मों की बात करें तो इस वक्त वो अपनी फिल्म 'धाकड़' के लि बुडापेस्ट में शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा और कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। धाकड़ के अलावा, थलाइवी, तेजस और इमरजेंसी जैसी अन्य फिल्में भी जल्द रिलीज होने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications