ISIS के खिलाफ भारतीय मुसलमानों का अभियान
मुंबई। दुनिया के खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस लगभग हर बड़े देश से रिक्रूटमेंट कर रहा है। सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिये प्यार मोहब्बत के जाल में फंसा कर या फिर जेहाद का पाठ पढ़ाकर ये लोग युवाओं को फंसा रहे हैं, जिसकी चपेट में कई भारतीय मुसलमान भी आ चुके हैं। इसी को देखते हुए मुंबई में मुसलमानों ने आईएसआईएस के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है।
पढ़ें- सच हुई नास्त्रेदमस की आईएसआईएस पर भविष्यवाणी, अब आगे क्या

यह अभियान साहस फाउंडेशन और उर्दू मर्कज़ ने शुरू किया है। चलिये पढ़ते हैं कि क्या है इस अभियान का मकसद-
- जेहादी आतंकी संगठन आईएसआईएस का कड़ा विरोध।
- भारतीय मुस्लिम युवाओं को ISIS में जाने से रोकना।
- इंटरनेट पर चल रहे फेक जिलाद से मुसलमानों को दूर रखना।
- खास कर युवाओं को आईएसआईएस की कर्तूतों के बारे में आगाह करना।
- युवाओं को बताना कि इस्लाम की खातिर वे किसी आतंकी के झांसे में मत आयें।
- युवाओं को बताना कि आईएसआईएस से जुड़ी लड़कियों के प्यार के झांसे में नहीं आयें।
उर्दू मरकज के अध्यक्ष जुबैर आजमी कहते हैं कि आईएसआईएस के अंदर जरा भी मानवता नहीं है। जो वे करते हैं इस्लाम उसकी इजाजत कतई नहीं देता है। चूंकि आईएसआईएस प्यार मोहब्बत के जाल में फंसा कर युवाओं को बरगला रहा है, इसलिये इनके जाल में केवल लड़के ही नहीं लड़कियां भी फंस सकती हैं, लिहाजा वे भी सावधान रहें।












Click it and Unblock the Notifications