'देश के सर्वोच्च सेनापति के साथ ऐसा कैसे हो सकता है?', हेलिकॉप्टर हादसे पर संजय राउत ने उठाए सवाल
तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हेलीकॉप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत व उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर संजय राउत ने सवाल उठाए हैं।
मुंबई, 9 दिसंबर। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हेलीकॉप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत व उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई। ये सभी सबसे सुरक्षित माने जाने वाले चॉपर एमआई-17 वी5 में सवार थे। इसके वाबजूद यह चॉपर क्रैश हो गया। इस हादसे ने तमाम सवालों को जन्म दे दिया है कि आखिर क्या वजह रही कि इतन सुरक्षित विमान दुर्घटनाग्रस्त कैसे हो गया। क्या उड़ान से पहले उसकी ठीक से जांच नहीं की गई थी या उड़ान भरने के बाद ही उसमें कोई खराबी आई। इस हादसे को लेकर विपक्ष तमाम तरह के सवाल उठा रहा है। इस हादसे को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

Recommended Video
उन्होंने कहा देश के सर्वोच्च सेनापति सबसे अत्याधुनिक व सुरक्षित हेलीकॉप्टर में यात्रा करते हैं और हादसे में उनकी मृत्यु हो जाती है। लोगों के मन में शंकाएं हैं, क्या हुआ है, ये कैसे हो सकता है? मुझे यकीन है सरकार भी इस सदमे से बाहर नहीं आई होगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि Mi-17V5 रूस में निर्मित एक अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर था। बिपिन रावत देश की सैन्य आधुनिकीकरण जिम्मेदारियों के संदर्भ में काम कर रहे थे। वह चीन और पाकिस्तान के संदर्भ में की गई कार्रवाइयों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में उपजी शंकाओं का जवाब देना प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है और इसकी जांच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: तीन साल बाद मुंबई की भायखला जेल से रिहा हुईं भीमा कोरेगांव मामले की आरोपी एक्टिविस्ट सुधा भारद्वाज
वहीं हादसे को लेकर एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि ये शायद इतिहास की पहली घटना होगी जिसमें इतने बड़े पर पर आसीन किसी व्यक्ति की इस तरह मृत्यु हुई हो। मुझे लगता है इस मामले की सख्त जांच होनी चाहिए और हादसे के कारणों को जनता के सामने लाया जाना चाहिए। खैर विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है, यह हादसा कैसे हुआ अब इस बारे में पता लगने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications