मुंबई में घर ढहने से दो लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी
मुंबई में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक घर का हिस्सा ढह गया है, इसके मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई है। बीएमसी ने बताया कि यह हादसा विजयन नगर के एंटॉप हिल एरिया में हुआ है।
यहां स्थित घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गया। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का कार्य शुरू किया।

घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड के अधिकारी पहुंच और लोगों को मलबे से बाहर निकालने का काम शुरू किया। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
गौर करने वाली बात है कि कुछ दिन पहले मुंबई में एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत के स्लैब का एक हिस्सा गिर गया था, जिसके नीचे 10 साल के लड़के की मौत हो गई थी। बता दें कि मुंबई में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, ऐसे में पुरानी इमारतों पर खतरा मंडरा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications