Alert! आ गया हाई टाइट, बरतें ये सावधानी
मुबंई। अगर आप मुबंई में रहते हैं तो सावधान हो जाएं। समुद्र के किनारे जाने से बचें। अगर जरुरत न हो तो घरों से बाहर न निकलें। हम आपको डरा नहीं रहे है बल्कि आगाह कर रहे हैं। उस खतरे के बारे में जो चंद मिनट पहले मुंबई में हाई टाइड ने दस्तक दे दी है।

जी हां चंद मिनट पहले ही हाई टाइड ने मुंबई की तटों को छू लिया है। पहले रविवार को जमकर हुई बरसात ने मुंबई के लोगों की समस्या बढ़ाई तो अब हाई टाइट खतरा बढ़ गया है। सोमवार को मुंबई के समुद्र तटों पर हाई टाइड आ चुका है।
चेतावनी के मुताबिक, मुंबई में हाई टाइड सुबह 11 बजकर 39 मिनट पर आया, जिसमें लहरें 4.51 मीटर की ऊंचाई तक उठी। अभी और ऊंची लहरें उठने की उम्मीद है। ऐसे में बीएमसी ने समुद्र के अंदर न जाने की चेतावनी भी जारी की है। लोगों से सावधना रहने की अपील की गई है।
आपको बता दें कि मुंबई में 11 जून को मानसून दस्तक दे चुका है। एक जून से मुंबई के उपनगरों में 122.22 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है और शहर में 81.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। वहीं मौसम विभाग ने अभी और बारिश की उम्मीद जगाई है।












Click it and Unblock the Notifications