लगातार मूसलाधार बारिश के चलते मुंबई में स्कूल, रेल, यातायात सब ठप्प
मुंबई। जबरदस्त बारिश के चलते एक बार फिर से मुंबई का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया है, जिसके चलते यातायत बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यही नहीं ट्रेनों का संचालन भी लगभग ठप्प पड़ गया है।

सेंट्रल रेलवे और वेस्टर्न रेलवे का संचालन पूरी तरह से रोक दिया गया है। वहीं मुंबई लोकल के संचालन पर भी बारिश के चलते असर पड़ा है। सीएसटी कुर्ला मेनलाइन और हार्बर लाइन के बीच संचालन को रोक दिया गया है।
वहीं स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की ही बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले। इसके साथ ही बीएमसी ने भी सभी स्कूलों को बंद रखने की एडवायजरी जारी की है। इसके साथ ही मुंबई में होने वाली सभी परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया है।











Click it and Unblock the Notifications