अभिनेता ने लीक कर दी अजय देवगन की 'शिवाय' की स्टोरी, दर्ज होगा केस

दुबई से ट्विटर पर बताई फिल्म की कहानी।

मुंबई। अक्सर विवादों में रहने वाले अभिनेता कमाल आर खान पर अजय देवगन की कल (27 अक्टूबर) को रिलीज होने वाली फिल्म 'शिवाय' के कुछ हिस्से लीक करने का आरोप है। रिलायंस एंटरटेनमेंट उन पर कानूनी कार्रवाई करेगा।

ajay

अजय देवगन अभिनीत फिल्म शिवाय कल भारत मे रिलीज होगी लेकिन फिल्म संयुक्त अरब अमीरात में आज रिलीज हो चुकी है। फिल्म आज दुबई के सिनेमाघरों में दिखाई गई।

फिल्म देखने वालों में केआरके के नाम से मशहूर हो चुके कमाल आर खान भी थे। उन्होंने आज फिल्म देखी और ट्विटर पर स्टोरी बताना भी शुरू कर दिया।

केआरके ने ट्वीट किया कि 30 मिनट हो चुके हैं और अजय देवगन सर पहाड़ पर ही चढ़ते जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म की कहानी को बताते हुए ट्वीट किया कि ये बुल्गारिया में वेश्यावृति की समस्या को उठाती फिल्म है।

केआरके ने अजय देवगन की शिवाय की जमकर बुराई करते हुए यहा तक कह दिया कि अगर ये फिल्म अच्छी कमाई करती है तो वो अजय देवगन के ऑफिस बॉय बनने को तैयार हैं।

रिलायंस एंटरटेनमेंट करेगी केस

केआरके के फिल्म की कहानी के बारे में कई अहम बातें बताने पर शिवाय की वितरक कंपनी रिलासंय एंटनटेनमेंट ने इस पर कानूनी कर्रवाई करने की बात कही है।

रिलायंस एंटरटेनमेंट की ओर से कहा गया कि उन्हें केआरके के दुबई के सिनेमाघर में शिवाय को रिकॉर्ड करने और उसे सोशल मीडिया पर लीक करने की जानकारी मिली है। कंपनी का कहना है कि केआरके पर कानूनी कार्रवाई करेगी।

खुद पर फिल्म के लीक करने का इल्जाम लगने के बाद केआरके ने कहा कि अनिल अंबानी ने अनपढ़ आदमी को कंपनी का सीओओ बनाया हुआ है, जो पायरेसी का मतलब भी नहीं जानता।

केआरके ने कल रिलीज हो रही दूसरी फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' की जमकर तारीफ की है। केआरक ने कहा कि फिल्म से उन्हें अच्छी कमाई की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+