मुंबई के चेंबूर में पेट्रोल पंप से CNG गैस लीक के बाद हड़कंप
मिल रही जानकारी के मुताबिक जिस जगह पर पेट्रोल पंप से सीएनजी गैस लीक खबर आने के बाद उस जगह को पूरी तरह से सील कर दिया गया।
चेंबूर (मुंबई)। मुंबई के चेंबूर में सीएनजी गैस लीक की खबर से हड़कंप मच गया है। एक पेट्रोल पंप से सीएनजी गैस लीक की खबर के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और हालात काबू में करने की कोशिश की है। काफी मसक्कत के बाद गैस लीक बंद कर दिया गया है और हालात अब काबू में है।

गैस लीक बंद होने के बाद लोगों को मिली राहत
मिल रही जानकारी के मुताबिक जिस जगह पर पेट्रोल पंप से सीएनजी गैस लीक खबर आने के बाद उस जगह को पूरी तरह से सील कर दिया गया। पूरी घटना एक हाइवे के पास की थी, प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पेट्रोल पंप के रास्ते को बंद कर दिया। हालांकि बाद में अधिकारियों ने बताया कि गैस लीक बंद हो गई है। जिसके बाद लोगों को राहत मिली है।

हालांकि गैस लीक के चलते लोगों को घरों से बाहर निकलने से रोका गया है। पूरे इलाके में गैस फैलने से लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए आस-पास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। इससे पहले प्रशासन ने पेट्रोल पंप से गैस रिसाव के चलते रास्ते को बंद कर दिया गया था। हालात को काबू में करने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और जल्दी ही स्थिति काबू में कर ली गई है।












Click it and Unblock the Notifications