आतिशबाजी के बाद मेक इन इंडिया के सेट पर लगी भीषण आग
मुंबई। मुंबई में मेक इन इंडिया कार्यक्रम के दौरान भीषण आग लग गई, हलांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुंबई में आतिशबाजी के बाद मेक इन इंडिया के सेट पर भीषण आग लग गई। घटना उस वक्त हुई जब मेक इन इंडिया वीक के दौरान यहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था।

जिस वक्त यह हादसा हआ उस दौरान वहां राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और आमिर खान के अलावा देश-विदेश के कई लोग भी मौजूद थे। आग लगने के बाद इन सभी को वहां से सुरक्षित निकाला गया।












Click it and Unblock the Notifications