मुंबई की इमारत की आग पर काबू, 11 घायल, एक मौत

मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित एक 22 मंजिला इमारत में आग लग गई। जिसके बाद बिल्डिंग व आस-पास अफरा तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही कुछ लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर बिर्गेड के मौके पर पहुंचने पर आग को भुजाने का काम काफी देर तक चलता रहा। जानकारी के मुताबिक अभी तक इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और न ही अभी तक यह भी सूचना नहीं है कि इमारत में रखे सामान व अन्य चीजें जली हैं तो कितना नुकसान हुआ है। आग इतनी भीषण थी कि 20वीं, 21वीं और 22वीं मंजिल को अपने चपेट में ले लिया था।
ऐसे की गई थई मशक्कत
आपको बता दें आग इतनी भीषण लगी कि मौके पर फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां लगीं थीं। काफी मशक्कत की जा रही है। इस बिल्डिंग का नाम लोटस बिजनेस पार्क है। बिल्डिंग के इक्कीस व बाईस नम्बर फ्लोर पर आग लगी थी। काफी देर के बाद भी आग पर काबू पाया नहीं जा सका था। लेकिन अब दो घंटे से ज्यादा का वक्त बीतने के बाद आग पर काबू पा लेने की खबरें आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications