हवा में तलवार लेकर नवाब मलिक की गिरफ्तारी का जश्न मनाने वाले भाजपा नेता पर FIR दर्ज

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा एनसीपी नेता नवाब मलिक की गिरफ्तारी का जश्न मनाने के लिए भीड़ इकट्ठा करने और कथित तौर पर हवा में तलवार लहराने के लिए भाजपा नेता मोहित कंबोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मुंबई, 24 फरवरी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा एनसीपी नेता नवाब मलिक की गिरफ्तारी का जश्न मनाने के लिए भीड़ इकट्ठा करने और कथित तौर पर हवा में तलवार लहराने के लिए भाजपा नेता मोहित कंबोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सांताक्रूज पुलिस ने बुधवार रात को मोहित कांबोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। घटना शाम करीब छह बजे सांताक्रूज (पश्चिम) में वीपी रोड पर कंबोज के घर के बाहर हुई।

Nawab Malik

कंबोज के घर के बाहर इकट्ठा हुए दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता

कंबोज के घर के बाहर लगभग 60 भाजपा कार्यकर्ता जमा थे और वे शिवाजी महाराज की जय जयकार कर रहे थे। उन्हीं में से एक भाजपा कार्यकर्ता ने म्यान से तलवार निकाली और उसे हवा में लहरा दिया। इसके तुरंत बाद सांताक्रूज पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर कर तलवार को अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें: रूस के हमले के बाद बोलीं यूक्रेन की सांसद, लोगों की सुरक्षा के लिए हमारे बंकर तैयार

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

मामले में स्वत: कार्रवाई करते हुए मोहित कंबोज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 268 और भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 4 और 25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एफआईआर दर्ज होने पर मोहित कंबोज का कहना है कि सरकार के इशारे पर उन पर जबरन पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

क्यों हुई है नवाब मलिक की गिरफ्तारी
बता दें कि नवाब मलिक पर कथित मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण में संलिप्तता के आरोप लगे हैं। मलिक पर आरोप है कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से संबंधित जमीन सौदों में जुड़े रहे हैं। ईडी उन पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में भी जांच कर रही है। हाल ही में ईडी ने उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+