रूस के हमले के बाद बोलीं यूक्रेन की सांसद, लोगों की सुरक्षा के लिए हमारे बंकर तैयार

कीव, 24 फरवरी। यूक्रेन पर रूस के हमले के ऐलान के साथ ही यूक्रेन में रह रहे लोगों को पर अपनी जान को बचाने का संकट मंडरा रहा है। इस बीच यूक्रेन की सांसद सोफिया फेदिना ने कहा कि हमारे बंगर तैयार हैं। यूक्रेन के लोगों के लिए सुरक्षित ठिकाने हैं। सोफिया ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है, रूस ने सैन्य एयरपोर्ट पर भी हमला किया है। जिसके बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में सायरन की आवाज सुनाई दे रही है, लोग सुरक्षित जदगह की तलाश कर रहे हैं जहां वह अपनी जान बचा सके।

ukraine mp

रूस के हमले के बाद सोफिया ने ट्वीट करके लिखा कि यूक्रे को तत्काल एंटी एयरक्राफ्ट अंब्रेला की जरूरत है। मास्को फेडरेशन ट्रूप सैन्य एयरपोर्ट और सैन्य ठिकानों पर भारी गोलाबारी कर रहा है। रूसी सेना पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण हर तरफ हमला कर रहा है। बता दें कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि यूक्रेन पर नियंत्रण करने का रूस की योजना नहीं है। पुतिन ने कहा कि सैन्य कार्रवाई का लक्ष्य यूक्रेन को असैन्य करना है, इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई की गई है। यूक्रेन की चुनौती को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। पुतिन के ऐलान के बाद यूक्रेन में बड़े विस्फोट की आवाज सुनाई दे रही थी।

यूक्रेन पर रूस के हमले की यूरोपियन यूनियन ने निंदा की है। जर्मनी सरकार के प्रवक्ता ओलाफ स्कोल्ज ने कहा कि यह युद्ध सिर्फ इतिहास में नाम दर्ज करने के लिए हो रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यह बिना उकसाऊ कार्रवाई है, ब्रिटेन का इसका दृढ़ता से जवाब देगा। वहीं इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी ने कहा कि यह हमला अन्यायपूर्ण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+