महाराष्ट्र: महिला IPS का वीडियो वायरल, दलित विरोधी बयान पर बर्खास्तगी की मांग
मुंबई। महाराष्ट्र के लातूर में एक महिला पुलिस उपअधीक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला आईपीएस अधिकारी भाग्यश्री नवटके दलित विरोधी बयान देती नजर आ रही हैं। इस मामले में महिला आईपीएस के खिलाफ चाकूर के उपविभागीय अधिकारियों ने एक निवेदन जारी कर एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर उन्हें बर्खास्त किए जाने को लेकर मांग की है।

महिला आईपीएस अधिकारी भाग्यश्री नवटके का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कहा जा रहा है कि उन्होंने दलित विरोधी बताया कही और उन्होंने आपत्तिजनक विचार व्यक्त किए थे। इसलिए तहसीलदारों ने चाकूर के उपविभागीय अधिकारियों को आवेदन दिया है जिसमें कहा है कि आईपीएस अधिकारी भाग्यश्री नवटके पर तुरंत अॅट्रॉसिटी का मामला दर्ज कर पद से बर्खास्त किया जाए।
निवेदन में कष्टकरी जाणीव संघटन के विष्णु तिकटे, महिला राजसत्ता आंदोलन की मायाताई सोरटे, मारुती कांबले, लक्ष्मण तिकटे, डी.जे.भालेराव, सुजीत कांबले, दीपक कांबले, वी.एस.पैंथर के तहसील अध्यक्ष शरद किनीकर, अजय श्रंगारे, व्यंकट गुलवे, एल.पी.गुंजरगे, बापू वाघमारे आदि ने हस्ताक्षर किए हैं।











Click it and Unblock the Notifications