फायरमैन का परिवार सिसकियां भर रहा, फायरमैन ने मुंबई में आग बुझाने में अपनी जान गंवाई थी

पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
उनकी पत्नी शुभांगी इवालकर के आंसू और गम से भरा चेहरे ने बयान करते हुए अपनी तकलीफों को व्यक्त किया। पती की मौत के बाद पत्नी शुभांगी को घर का लोन चुकाने, बच्चों को पढ़ाने तथा खान-पान की चिंता सताए जा रही है। वह रोते-रोते भगवान से गुहार लगा रही हैं कि कोई उनकी मदद करने के लिए भेजो। पर सवाल है कि क्या सरकार उनकी मदद करेगी। या बस ऐसे ही बहाना बना दिया जाएगा।
नौकरी मिलने में भी परेशानी
शुभांगी इवालेकर ने बताया कि बीएमसी की ओर से पति के स्थान पर नौकरी दे भी दे तो तब भी उन पर मुशिबतों का पहाड़ जस का तस रहेगा। उन्होंने बताया कि उनकी दो छोटी बेटियां हैं। एक की उम्र दो साल व दूसरी की छ साल है। ऐसे में इनको छोड़कर वह आठ से बारह घंटे की नौकरी कैसे कर पाएंगी। उन्होंने बताया घर लोन लेकर खरीदा था उन पर अभी भी लोन बकाया चल रहा है उसको कैसे निपटाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications