फडणवीस बोले- भाजपा नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र रच रही महाराष्ट्र सरकार, स्पीकर को सौंपा सबूत
देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार के विशेष लोक अभियोजक महाराष्ट्र में भाजपा नेताओं के खिलाफ साजिश की योजना बना रहे हैं।
मुंबई, 8 मार्च। महाराष्ट्र के कई नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच को लेकर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच, राज्य में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार के विशेष लोक अभियोजक महाराष्ट्र में भाजपा नेताओं के खिलाफ साजिश की योजना बना रहे हैं। फडणवीस ने एक नाटकीय कदम उठाते हुए विधानसभा अध्यक्ष को 125 घंटे की वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ एक पेन ड्राइव सौंपी और मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

दी सरकार के खिलाफ कोर्ट जाने की धमकी
फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में कहा 'राज्य में क्या चल रहा है अगर राज्य सरकार के एसपीपी (विशेष लोक अभियोजक) हमारे खिलाफ साजिश रचते हैं? ये सब चीजें हुई हैं, मेरे पास वीडियो हैं। इसकी जांच कौन करेगा? मैं आपसे (अध्यक्ष) से अनुरोध करता हूं कि इसकी सीबीआई द्वारा जांच होनी चाहिए।' फडणवीस ने आगे कहा कि विपक्ष को राज्य में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी सरकार पर कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने सरकार के खिलाफ कोर्ट जाने की धमकी भी दी।
यह भी पढ़ें: गोवा: AAP में शामिल हुए खनन कार्यकर्ता पुति गांवकर, चुनावों में सीएम प्रमोद सावंत को देंगे सीधी टक्कर
सबूत के तौर पर सौंपा 125 घंटे के वीडयों का पेन ड्राइव
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पेन ड्राइव में 125 घंटे के वीडियो में एक विशेष लोक अभियोजक को मकोका और ऐसे अन्य मामलों में विपक्षी नेताओं को फंसाने की साजिश करते हुए दिखाया गया है। उन्होंने आगे कहा, वीडियो की एक प्रति गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल को भी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications