कांग्रेस की टिकट पर तो मोदी भी लोकसभा चुनाव हार जाते: संजय निरुपम

sanjay nirupam
मुंबई। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी हार के बाद पार्टी के नेता हार के लिए पार्टी के गलत फैसलों और नीतियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कांग्रेस नेता मानते है कि कांग्रेस के गलत फैसलों के चलते लोगों में उनके खिलाफ गुस्सा था। लोगों के इसी गुस्से ने कांग्रेस को इतनी बुरी हार दिलाई। कांग्रेसी नेता संजय निरुपम पार्टी की हार को लेकर इसके नाराज दिखे कि उन्होंने ये तक कह दिया कि अगर नरेंद्र मोदी कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ते, तो वह भी बुरी तरह हार जाते।

निरुपम के इस बयान ने पार्टी में विवाद पैदा कर दिया हैं। मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव हार जाने वाले निरुपम ने कहा कि जनकल्याण के लिए कांग्रेस द्वारा लिए गए कई निर्णयों के बावजूद उसकी अगुवाई वाले यूपीए के खिलाफ भयंकर सत्ताविरोधी लहर प्रभावी रही।

निरुपम ने कहा कि कांग्रेस 10 सालों तक सत्ता में रही, लेकिन उनके कई फैसले कांग्रेस के खिलाफ लोगों में गुस्सा भरने का काम करते रहें। उन्होंने कहा, कांग्रेस के विरुद्ध ऐसी प्रबल भावना थी कि यदि नरेंद्र मोदी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते तो वह भी बुरी तरह हार जाते।

लोकसबा में हार के बाद निरूपम महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि लोकसभा चुनाव जैसे नतीजे महाराष्ट्र फिर नहीं आएंगे जहां इस साल के आखिर तक विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि हर चुनाव अलग होता हैं। यूपीए शासन काल में महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे अहम रहे, जिसे भाजपा ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+