मुंबई: छत्रपति एयरपोर्ट पर फटा विमान का टायर, 200 यात्री थे सवार
मुंबई: छत्रपति एयरपोर्ट पर फटा विमान का टायर
नई दिल्ली। मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार शाम को अबु धाबी से आई इतिहाद एयरवेज की प्लाइट का रनवे पर टायर फट गया। ये तब हुआ जब फ्लाइट ने रनवे पर लैंड किया। फ्लाइट में 200 यात्री सवार थे, हालांकि अच्छी बात ये रही कि इस घटना से फ्लाइट में सवार किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ।

मुख्य रनवे पर विमान का टायर फट जाने से दूसरी फ्लाइट नहीं उड़ सकीं और इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे में रनवे को शुरू किया जा सका, जिससे कई फ्लाइट लेट हो गईं। यह घटना शाम 7.30 बजे हुई।
घटना के समय 200 यात्री विमान पर सवार थे। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित प्लेन से बाहर आ गए। इतिबाद एयरवेज की ये फ्लाइट अबु धाबी से मुंबई आई थी। इस घटना से रनवे पर उतरने और उड़ान भरनेवाली फ्लाइट प्रभावित हुई। विमान का टायर फटने का अभी पता नहीं चल सका है।












Click it and Unblock the Notifications