मुंबई में लोकल ट्रेन की कोच हुई डीरेल, लोग ऑफिस को हुए लेट
मुंबई। मुंबई में वेस्टर्न लाइन पर पड़ने वाले इलाकों में काम करने वाले हजारों लोग आज ऑफिस पहुंचने में लेट हो गये। बॉस ने डांटा भी नहीं, क्योंकि कारण पर्सनल नहीं था। कारण था ट्रेन का डीरेल होना। जी हां मुंबई लोकल का एक डिब्बा लोअर परेल और एल्फिनस्टोन के पास डीरेल हो गया।

यह दुर्घटना प्रात: 2:15 बजे हुई, जब लास्ट लोकल अपने गंतव्य स्थान से निकल कर यार्ड की ओर जा रही थी। ट्रेन खाली थी, तभी उसकी एक बोगी पटरी से उतर गई। रेलवे की अलग-अलग टीमें तड़के ही वहां पहुंच गईं और बोगी को हटाने व ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया।
रेलवे की ओर से सूचना मिली की इस रूट पर आने वाले माटुंगा, एल्फिनस्टोन रोड, लोअर परेल और महालक्ष्मी स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी। हालांकि अब राहत कार्य अंतिम पड़ाव पर है। जल्द ही रूट पर सेवाएं शुरू हो जायेंगी।












Click it and Unblock the Notifications