पात्रा चॉल जमीन घोटाला केस में संजय राउत के घर पहुंची ईडी
मुंबई, 31 जुलाई। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय की टीम मुंबई स्थित संजय राउत के घर पर पहुंची हैं। राउत के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है, यह मामला मुंबई स्थित चॉल के पुनर्विकास से जुड़े घोटाले से संबंधित है। इसी मामले में संजय राउत के खिलाफ जांच चल रही है। इससे पहले संजय राउत को ईडी ने समन भेजा था। ईडी ने 20 जुलाई को संजय राउत को समन भेजा था, लेकिन राउत ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे थे, उनके वकील ने जानकारी दी थी कि संसद के मौजूदा मानसून सत्र की वजह से वह पेश नहीं हो सकते हैं, 7 अगस्त को सत्र खत्म होने के बाद वह पेश होंगे। बता दें कि संजय राउत का 1 जुलाई को बयान दर्ज हुआ था।

ईडी संजय राउत से इस केस के बारे में पूछताछ करना चाहती है। ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है संजय राउत का किन बिजनेस के साथ संबंध हैं। उनके और प्रवीन राउत, व पाटकर के बीच बिजनेश रिश्तों और अन्य लिंक का ईडी पता लगाने की कोशिश कर रही है। साथ ही ईडी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि संजय राउत की पत्नी ने कौन-कौन सी प्रॉपर्टी डील की है। प्रवीन राउत को ईडी ने फरवरी माह में गिरफ्तार किया था। ईडी का कहना था कि ऐसा लगता है कि वह किसी प्रभावी व्यक्ति के इशारों पर काम कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications