ED के इस्तेमाल पर बोले संजय राउत- कल यदि लोग केंद्र और जांच एजेंसियों के खिलाफ सड़क पर उतरे तो उनका क्या होगा

शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राज्यपाल और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) केवल महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की सरकारों को निशाना बना रहे हैं।

मुंबई, 24 मार्च। शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राज्यपाल और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) केवल महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की सरकारों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब केंद्र के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमें डराने के लिए वे केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके महाराष्ट्र और शिवसेना की भावनाओं को दबा नहीं सकते। हम राज्य भर में उनकी प्रतिशोध की राजनीति का पर्दाफाश करेंगे। हमारी आवाज दबाना महाराष्ट्र का अपमान है। यदि कल लोग केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे तो केंद्रीय एजेंसियों और उनके मददगारों का क्या होगा।

Sanjay Raut

संवाददाताओं से बातचीत में शिवसेना सांसद ने कहा कि अन्य राज्यों में भी राज्यपाल हैं, लेकिन वे भाजपा शासित राज्यों को निशाना नहीं बना रहे हैं। बता दें इस हफ्ते की शुरुआत में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बहनोई श्रीधर पाटनकर के स्वामित्व वाली एक कंपनी की 6.45 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी। शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार कई मौकों पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी भिड़ चुकी है। पश्चिम बंगाल में भी तृणमूल कांग्रेस सरकार और राज्यपाल के बीच संबंध अक्सर तनावपूर्ण रहते हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स से क्यों जुड़े आगरकर-वाटसन, टीम को लेकर दी अपनी राय

राउत ने आगे कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय की एक महान परंपरा है और यह केंद्रीय एजेंसियों के विपरीत कभी भी किसी के खिलाफ प्रतिशोध नहीं करेगा। कर्नाटक के उडुपी जिले में एक मंदिर प्रबंधन के बारे में पूछे जाने पर कि कुछ हिंदू समर्थक संगठनों के अनुरोध पर एक वार्षिक उत्सव के दौरान 'अन्य धर्म के लोगों' को अपनी जमीन पर व्यापार करने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया गया, राउत ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से ऐसी स्थिति पैदा होगी, जो बंटवारे से पहले थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+