IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स से क्यों जुड़े आगरकर-वाटसन, टीम को लेकर दी अपनी राय
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज होने में बस 48 घंटे का ही समय बाकी रह गया है, जिसका पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जायेगा, तो वहीं पर दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना मुंबई इंडियंस के साथ होगा। दिल्ली कैपिटल्स की फ्रैंचाइजी ने टाटा आईपीएल 2022 के इस सीजन के लिए अपने कोचिंग स्टाफ में दो नए चेहरे शामिल किए हैं। भारत के पूर्व फास्ट बॉलर अजीत अगरकर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑल-राउण्डर शेन वॉटसन को अपने खेमे में शामिल किया है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ आईपीएल में अपनी एक नई यात्रा शुरु करने को लेकर इन दोनों खिलाड़ियों ने उत्सुकता जताई है और बताया कि उन्होंने क्यों सहायक कोच की भूमिका में वापसी करने का फैसला किया। दोनों खिलाड़ियों ने बतौर सहायक कोच अपने युवा खिलाड़ियों के साथ बिताये दिन को याद करते हुए बताया कि टीम किस तरह से आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है।
और पढ़ें: Women World Cup में बारिश ने बिगाड़ा खेल, भारत के लिये मुश्किल हुई सेमीफाइनल की राह

दिल्ली की टीम में शामिल होना मजेदार रहा
उन्होंने कहा, ''दिल्ली कैपिटल्स कैम्प में शामिल होना बहुत अच्छा अनुभव रहा है। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं। मैं देख सकता हूं कि डीसी मैनेजमेन्ट ने टीम के लिए अनुकूल माहौल बनाया है, जो फ्रैंचाइजी की सफलता में साफ झलकता है। मेरे समेत कई नए चेहरे टीम में शामिल हुए हैं। हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम इस अनुकूल माहौल को बनाए रखें।''

पोंटिंग की वजह से जुड़ने का किया फैसला
अगरकर ने दिल्ली कैपिटल्स के हैड कोच के साथ काम के बारे में बताया ''रिकी पोंटिंग की वजह से बहुत से लोग टीम के साथ काम करना चाहते हैं। मैं भाग्यशाली हूं, कि मुझे कई बार उनके साथ खेलने का मौका मिला। मैंने उनके साथ आईपीएल भी खेला है। मैं उन्हें लम्बे समय से जानता हूं। और मैं यह भी जानता हूं कि युवा खिलाड़ियों को रिकी के साथ काम करना बहुत अच्छा लगता है।''

वॉटसन ने भी की खिलाड़ियों की तारीफ
इसी बीच, वॉटसन ने भी कहा कि वे डीसी कैम्प में काम करने को लेकर बेहद उत्सुक हैं। ''दिल्ली कैपिटल्स में बहुत सारे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। मैं सरफ़राज़ खान और मंदीप सिंह के साथ खेल चुका हूं। मुझे खुशी है कि मुझे फिर से उनके साथ काम करने का मौका मिला रहा है। ललित यादव भी अच्छे खिलाड़ी हैं, मैंने ट्रेनिंग के दौरान देखा है। मैं सबकी मदद करूंगा और इस मौके को लेकर मैं बहुत उत्सुक हूं।'
वॉटसन ने अपन बात को जारी रखते हुए कहा, ''कोचिंग के बारे में एक चीज़ मुझे बहुत प्रेरित करती है, हम खिलाड़ियों के खेल को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। रिकी के साथ खेलने का मौका बहुत अच्छा था। वे हमेशा से एक अच्छे लीडर और मेरे मेंटॉर रहे हैं।''
टाटा आईपीएल 2022 की शुरूआत 26 मार्च 2022 को होगी। दिल्ली कैपिटल्स 27 मार्च 2022 को मुंबई इंडियन्स के साथ अपना पहला मैच खेलेगी।












Click it and Unblock the Notifications