सावधान..राजनेता संभलकर करें सोशल मीडिया अकाउंट उपयोग
अब राजनेताओं को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को सोच समझकर ही इस्तेमाल करना होगा। क्योंकि अब चुनाव आयोग ने राजनेताओं के अकाउंट्स की निगरानी के लिए कमर कस ली है। अब राजनेताओं के फेसबुक, ट्विटर औऱ यूट्यूब अकाउंट्स की निगरानी शुरू कर दी है।

मिड डे की एक रिपोर्ट के उम्मीदवारों से मांग की गई है कि वह अपने नोमिनेशन के साथ अपने फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब अकाउंट्स की जानकारी भी दें। इन जानकारियों के आधार पर चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त अधिकारी सोशल मीडिया अकाउंट्स की निगरानी कर रहे हैं।
चुनाव आयोग की ओर से सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखने से कई राजनेता सतर्क हो गए हैं। यह कदम राजनेताओं की ओर से अपनी वॉल पर भड़काऊ भाषण या लेख डालने पर लगाम लगाने के लिए एक रणनीति माना जा रहा है।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग का मानना है कि चुनावी दौर में सोशल मीडिया का दुरुपयोग बढ़ जाता है।
चुनाव के दौरान अगर किसी राजनेता की वॉल पर गलत टिप्पणी देखी गई तो उस टिप्पणी के आधार पर चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त निगरानी अधिकारियों की ओर से कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications