शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले सावधान! अब 2 हजार नहीं 10000 लगेगा जुर्माना
शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब शामत आने वाली है, क्योंकि उनकी जेब पर बोझ और बढ़ने वाला है।
मुंबई, 11 दिसंबर। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब शामत आने वाली है, क्योंकि उनकी जेब पर बोझ और बढ़ने वाला है। अब यदि आप शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए तो आपको 2000 की जगह 10000 जुर्माना भरना पडे़गा। नए नियम अगले सप्ताह से लागू हो जाएंगे। यानी नया साल और क्रिसमस आपके लिए महंगा होने वाला है। ये नए नियम महाराष्ट्र के थाणे जिले में लागू किए गए हैं।

2019 में किया गया था मोटर वाहर एक्ट में संशोधन
बता दें कि साल 2019 में केंद्र सरकार ने मोटर वाहन अधिनियम में कई संशोधन किए, जिसके अनुसार नियमों का उल्लंघन करने पर लगभग सभी जुर्मानों में उल्लेखनीय वृद्धि की गई। विभिन्न राज्यों की सरकारों को अपने विवेक के अनुसार इन संशोधनों को लागू करना था। हालांकि उस समय महाराष्ट्र सरकार ने इन संशोधनों को लागू नहीं किया था।
यह भी पढ़ें: मैं पहले जीन्स,टी-शर्ट पहनती थी, लेकिन सामाजिक कार्य करने के लिए मुझे साड़ी और जूड़ा बांधना पड़ा- सुधा मूर्ति
महाराष्ट्र में अब तक लागू नहीं हुए थे संशोधित नियम
हालांकि इस जनवरी को राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब ने कहा था कि महाराष्ट्र सरकार जल्द ही संशोधित नियमों को लागू करेगी। एक दिसंबर को राज्य सरकार ने नए संशोधनों को लागू करने के लिए आदेश जारी कर दिया। आदेश जारी होने के बाद ठाणे ट्रैफिक पुलिस ने नए नियमों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान भी शुरू किया है।
अगले सप्ताह से लगेगा 10 हजार जुर्माना
ठाणे ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी बालासाहेब पाटिल ने कहा कि चूंकि हम चालान जारी करने के लिए कागजी रसीद पुस्तकों के बजाय ई-चालान मशीनों का उपयोग करते हैं, इसलिए हमें नए जुर्माने को दर्शाने के लिए अपनी मशीनों को पुनर्गणना करने की आवश्यकता है। यह प्रक्रिया अभी चल रही है और कुछ दिनों में पूरा होने की उम्मीद है। शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर अगले सप्ताह से 10,000 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा












Click it and Unblock the Notifications