क्या टूटेगा गठबंधन, शिवसेना-बीजेपी में शुरू हुई जुबानी जंग
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में बायनबाजी का दौर शुरु हो गया है। बयानबाजी इस कदर बढ़ गई है कि गठबंधन में दरार पड़ती दिख रही है। दरअसल महाराष्ट्र की सत्ता में एक-साथ दिखने वाले शिवसेना-बीजेपी में एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करना शुरु कर दिया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को चुनौती देने के लिहाज में कहा है कि महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने का मतलब यह नहीं की वह सरकार की संपत्ति हो गए।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि वो सरकार द्वारा जनहित में फैसले न लेने पर उनके खिलाफ जाएंगे। उद्धव ने न केवल महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला बल्कि केंद्र की बीजेपी सरकार को भी कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल पूछे। उद्धव ने केंद्र सरकार से पूछा कि आखिर स्पष्ठ बहुमत मिलने के बावजूद धारा 370 क्यों नहीं हटी?
उद्धव ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज के 10 बच्केचे पैदा करने के बयान का भी विरोध किया और कहा कि भेड़-बकरीयों की तरह पैदा किए बच्चों को पालेगा कौन? उन्होंने कहा कि एक ही बच्चा हो, शेर जैसा हो, यही काफ़ी है। उद्धव के इन बयानों ने गठबंधन के बीच की दरार को सामने कर दिया है। सहयोगी होने के बावजूद शिवसेना से हो रही बयानबाजी को बीजेपी ने दुखद करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications