महाराष्ट्र में राज्यपाल से मिले भाजपा के नेता, फडणवीस बोले देशमुख मामले पर खामोश क्यों हैं उद्धव ठाकरे

बुधवार को भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और महाराष्ट्र वसूली कांड और राज्य में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

मुंबई। बुधवार को भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और महाराष्ट्र वसूली कांड और राज्य में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि, 'महाविकास अघाड़ी अपने नैतिक कर्तव्यों को भूल चुकी है।

Devendra Fadnavis

Recommended Video

    Anil Deshmukh Case: Governor से मिले Fadnavis, जानें क्या कहा? | Antilia Case | वनइंडिया हिंदी

    कई घटनाओं के बाद भी महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री खामोश हैं। उन्होंने आगे कहा कि पवार साहब ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं और उनमें वह अपने मंत्रियों का बचाव करते दिखे। फडणवीस ने आगे कहा कि सरकार को राज्य में कोरोना वायरस के हालातों को लेकर कोई चिंता नहीं है। जिस तरह से यहां कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, यह कोरोना का उपकेंद्र बन गया है। मैं समझ नहीं पा रहा कि सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए क्या किया है। यह काम करने का समय है न कि भाषण देने का।'

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोरोना लहर: मंत्री धनंजय मुंडे को दूसरी बार हुआ कोरोना, ट्वीट कर लोगों से कही ये बात

    उन्होंने आगे कहा कि, 'यदि वे आधिकारिक रहस्यों को लीक करने को लेकर मुझपर मामला दर्ज करना चाहते हैं तो मैं इसके लिए तैयार हूं। मैंने राज्य के हित के लिए ऐसा किया है। यदि वे मेरे खिलाफ 4 और केस दर्ज कर दें तो भी मैं तैयार हूं। मैं कोर्ट जाऊंगा और अपना पक्ष साबित करूंगा।'

    वहीं, महाराष्ट्र भाजपा के नेता और इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि, 'हमने राज्यपाल से कहा है कि वह सरकार से शासन से संबंधित मुद्दों और राज्य में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों पर जवाब मांगें। हमने राज्यपाल से भ्रष्टाचार के मामलों में दखल देने को भी कहा है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+