महाराष्ट्र में कोरोना लहर: मंत्री धनंजय मुंडे को दूसरी बार हुआ कोरोना, ट्वीट कर लोगों से कही ये बात
महाराष्ट्र में कोरोना लहर: मंत्री धनंजय मुंडे को दूसरी बार हुआ कोरोना, ट्वीट कर लोगों से कही ये बात
मुंबई: भारत में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में कोविड-19 लहर के बीच एनसीपी नेता और महाविकास अघाड़ी सरकार में कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। धनंजय मुंडे ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि वो कोविड-19 पॉजिटिव दूसरी बार पाए गए हैं। धनंजय मुंडे साल 2020 के जून महीने में पहली बार कोरोना संक्रमित पाए गए थे। धनंजय मुंडे ने ट्वीट कर लिखा, ''मेरी आज दूसरी बार कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी लोगों से अपील करता हूं, वो होम क्वारंटाइन में चले जाएं और अपनी कोरोना जांच करवाएं।''

Recommended Video
अपने हेल्थ के बारे में ट्वीट में धनंजय मुंडे ने लिखा, ''मेरी चिंता करने की कोई बात नहीं है। मुझमें कोरोना के बहुत ही हल्के लक्षण हैं। सभी लोग मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अपना ख्याल रखें और देखभाल करें।''
जून 2020 में धनंजय मुंडे के साथ उनके ड्राइवर, निजी सचिव सहित 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
धनंजय मुंडे से कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि वो कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। आदित्य ठाकरे ने भी अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच करवाने की मांग की थी।
आदित्य ठाकरे ने 20 मार्च को ट्वीट कर कहा था,''कोरोना के हल्के लक्षण पाए जाने पर मैंने कोरोना जांच करवाई और मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि जो भी मेरे संपर्क में आए, वह खुद का कोरोना जांच करवा लें। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें और सुरक्षित रहें।''












Click it and Unblock the Notifications