महाराष्ट्र की 'महामाफिया अघाड़ी सरकार' को पाकिस्तान में बैठकर चला रहा दाऊद- मनोज कोटक

महाराष्ट्र के भाजपा सांसद मनोज कोटक ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह महामाफिया अघाड़ी सरकार दाऊद इब्राहिम द्वारा चलाई जा रही है

मुंबई, 9 मार्च। दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को लेकर भाजपा लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए है। महाराष्ट्र के भाजपा सांसद मनोज कोटक ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह महामाफिया अघाड़ी सरकार दाऊद इब्राहिम द्वारा चलाई जा रही है और इन्हें उसका समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि यह सरकार दाऊद इब्राहिम द्वारा चलाई जा रही है जो पाकिस्तान में बैठा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सरकार दाऊद के पक्ष में चलाई जा रही है।

Manoj Kotak

वहीं महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे की अपनी मांग को दोहराते हुए, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा, अगर यह सरकार उन्हें बर्खास्त नहीं करती है तो यह अंडरवर्ल्ड भगोड़े दाऊद इब्राहिम के साथ खड़ी दिखाई देगी? दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फिलहाल एनसीपी नेता और राज्य मंत्री नवाब मलिक न्यायिक हिरासत में हैं।

यह भी पढ़ें: फोन पर बात करने से लेकर अपनों की सुरक्षित वापसी तक, जानिए रूस-यूक्रेन के बीच पीएम मोदी की भूमिका

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एक मंत्री जो जेल में है वह अभी भी मंत्री पर पर बैठा हुआ है। हम विधानसभा अध्यक्ष से उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने का अनुरोध करते हैं। भाजपा विधायकों द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के बीच महाराष्ट्र विधानसभा के चालू बजट सत्र में फडणवीस ने मलिक को बर्खास्त करने पर जोर दिया। विधानसभा में भाजपा विधायकों के विरोध प्रदर्शन के चलते सदन को 30 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विशेष पीएमएलए अदालत द्वारा 21 मार्च तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत की सजा सुनाए जाने के बाद मलिक सोमवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल पहुंचे। इससे पहले फरवरी में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी की थी। इस बीच, भाजपा ने नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग की है, लेकिन शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी सहित महा विकास अघाड़ी ने मांग को खारिज कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+