मुंबई के सूर्या नगर में स्थित घर में सिलेंडर ब्लास्ट, एक महिला घायल

महाराष्ट्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां मुंबई के सूर्या नगर स्थित एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट की खबर सामने आई है। इस हादसे में एक महिला घायल हो गई है। घायल महिला की पहचान सुजाता कावले के रूप में हुई है। बीएमसी की ओर से जानकारी दी गई है कि घायल महिला को रजवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सिलेंडर ब्लास्ट किस वजह से हुआ है।
बता दें कि इससे पहले राजस्तान में जोधपुर जिले में सिलेंडर ब्लास्ट की खबर सामने आई थी, जिसमे 12 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शेरगढ़ में एक विवाह समारोह में हुआ था, जहां सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। इस हादसे में घायल 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनकी शनिवार को मौत हो गई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर पहुंचे थे, उन्होने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उनकी हिम्मत बढ़ाई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की मुआवजा का ऐलान किया। घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया।












Click it and Unblock the Notifications